मंडी। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल के सोझा क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां एक ट्रैवलर बस खाई में जा गिरी। बस में सवार 15 लोग सभी पर्यटक बताए जा रहे हैं, जो सोझा व घ्यागी के बीच घूमने के बाद जलोड़ी जोत से लौट रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस गहरी खाई में गिर गई। प्रतिकूल मौसम और फिसलन भरी सड़क की वजह से चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ।

विधायक सुरेंद्र शौरी तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन और राहत टीम भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और अभी राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।