हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ही नेताओं के दबल बदल का खेल शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के कई नेता अब तक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। यही वह है कि राजनीतिक दलों में खलबली मची हुई है। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल नेताओं और कार्यकर्ताओं के इस तरह पार्टी छोड़ने के बीच आम आदमी पार्टी ने भी बीजेपी को करारा जवाब दिया है।

बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कई बीजेपी नेताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। दिल्ली स्थिति आप मुख्यालय में पार्टी के दिग्गज नेता और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (SC विंग) एवं पूर्व उपाध्यक्ष SC मोर्चा व 30 साल से अधिक उच्च पद पर रहे कार्यकर्ता हरमल धीमान ने आम आदमी पार्टी जॉइन की।

हरमेल धीमान का कहना है, इतना कुछ करने के बावजूद उनका पार्टी में कोई मान सम्मान नहीं हो रहा था। कसौली में संगठन को मंत्री चला रहे हैं। इसी वजह से वह 30 साल से पार्टी में थे, लेकिन अब उपेक्षा के चलते पार्टी छोड़ने का इरादा किया। इस दौरान कसौली भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवराज ठाकुर व मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य जगदीश पंवर व अन्य ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। ये नेता कसौली निर्वाचन क्षेत्र के परवाणू से लेकर कुमारहट्टी तक रोड शो निकालेंगे। रोड शो के माध्‍यम से ये नेता अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे।