हिमाचल: खालिस्तानी झंडे लगाने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल की राजधानी धर्मशाला में विधानसभा के मुख्य गेट और बॉउंड्रीवाल पर खालिस्तानी झंडे लगाने एक आरोपी को हिमाचल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद इसकी पुष्टि की है। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर खालिस्तान के झंडे लगाने की घटना में शामिल दो लोगों में से एक को कुछ घंटे पहले ही गिरफ्तार किया गया है.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खालिस्तानी झंडे की घटना और आतंकवादी संघठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह के द्वारा दी गई धमकी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वे गुरपतवंत सिंह को गंभीरता नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा कि हालाँकि कुछ घटनाएं जो प्रदेश में हो रही हैं वो चिंता का विषय हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here