कांगड़ा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे, सुक्खू जीजा मनदा नी, सोरेयां दी सुनदा नी

जसवां परागपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जन आक्रोश रैली निकालते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो एसडीएम कार्यालय बंद करने के विरोध में सुक्खू जीजा मनदा नी, सोरेयां दी सुनदा नी के नारे लगाए।  

बता दें कि शुक्रवार को हिमाचल की सुक्खू सरकार ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोले दो एसडीएम कार्यालय बंद कर दिए थे। बंद किए गए दोनों एसडीएम कार्यालय जिला कांगड़ा में जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में रक्कड़ और कोटला बेहड़ में खोले जाने थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इन्हें डिनोटिफाई कर दिया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब तक भाजपा सरकार में खोले गए या अधिसूचित किए गए विभिन्न विभागों के 524 कार्यालयों को बंद कर चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here