हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन का काम से शुक्रवार से शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल शुक्रवार सुबह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचीं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उनका स्वागत किया। नवनियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा हिमाचल के दो दिवसीय दौरे के दौरान सभी से चर्चा कर फीडबैक लिया जाएगा। दिल्ली पहुंचकर हाईकमान को उसकी रिपोर्ट दी जाएगी। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द हिमाचल में नई कार्यकारिणी गठित कर दी जाए।
जनी पाटिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार और संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार की ओर से दिए गए बयान की प्रदेश में कांग्रेस संगठन पैरालाइज्ड हो गया है पर प्रतिक्रिया देते हुए रजनी पाटिल ने कहा ऐसा कुछ भी नहीं है। मुख्यमंत्री सहित उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठकें की जाएंगी। 1 मार्च को पार्टी के पूर्व प्रत्याशियों, अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भी मंथन होगा। रजनी पाटिल दो मार्च की सुबह वापस दिल्ली लौटेंगी।