हिमाचल: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं प्रियंका वाड्रा, कार्यकर्ताओं ने की पुष्प वर्षा

अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचीं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत पर बधाई दी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन पहुंचते ही प्रियंका गांधी पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।  मीडियो से बातचीत करते हुए प्रियंका ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार को बधाई दी।

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया। सभी को बहुत-बहुत बधाई। हमने राज्य की जनता से जो वायदे किए हैं, गारंटियां दी हैं। इन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि जनता को ही सब तय करना है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here