श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आज तड़के भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश को समय रहते विफल कर दिया। जानकारी के अनुसार, आतंकियों का एक समूह खराब मौसम का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था।

सेना के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखते ही मोर्चा संभाला और घुसपैठ की कोशिश को रोक दिया। इस कार्रवाई में एक आतंकी ढेर होने की सूचना भी है।