श्रीनगर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को कश्मीर में लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में बड़ा छापा मारा। एजेंसी ने कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा और कुलगाम जिले की 9 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की।

अधिकारियों ने बताया कि ये कार्रवाई आतंकवादियों के नेटवर्क को कमजोर करने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। NIA के इस कदम से स्थानीय सुरक्षा बलों को भी संदिग्धों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।