रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहलेमंत्रियों-विधायकों के वेतन और भत्तों में भारी बढ़ोतरी की गई है। कैबिनेट बैठक में लिए गए इस निर्णय के बाद वेतन-भत्ते डेढ़ गुना तक बढ़ जाएंगे।
वहीं, इनके साथ जुड़े निजी सहायक और अनुसेवकों को भी लाभ मिलेगा। साथ ही विभिन्न दलों के सचेतकों को भी इसका फायदा मिलेगा। कैबिनेट बैठक में कुल 33 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।
कैबिनेट की बैठक में झारखंड में जाति सर्वेक्षण का निर्णय लिया गया है। इसे कार्मिक विभाग के कार्य में जोड़ा गया जाति सर्वेक्षण के लिए कोई अवधि निर्धारित नहीं की गई है।