रांची। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अभी वह हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री हैं। बताया जा रहा है कि चंपई भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मोर्चा के कुछ अन्य विधायक भी हेमंत सोरेन का साथ छोड़ सकते हैं।