रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड की 42 हजार सहियाओं के खातों में 24-24 हजार रुपये जमा किए जाएंगे। यह राशि सहियाओं को प्रतिमाह मिलने वाले पारिश्रमिक के तहत एक वर्ष की कुल रकम के रूप में दी जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने यह जानकारी विधानसभा में विधायक निर्मल महतो के सवाल के जवाब में दी। विधायक ने पारिश्रमिक राशि बढ़ाकर दो हजार रुपये से दस हजार रुपये करने की मांग की थी। इसके अलावा, विधायक स्टीफन मरांडी ने भी कहा कि सहियाओं को मइयां सम्मान योजना से अधिक वित्तीय लाभ मिलना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि सहियाओं को पारिश्रमिक के अलावा उनके काम के आधार पर इंसेंटिव भी मिलता है। कुल मिलाकर, एक सहिया सालाना 10 से 12 हजार रुपये तक कमा लेती हैं।