रांची। कई दिनों से पूर्व विधायक व बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी की भाजपा से अपना इस्तीफा देने की जानकारी सामने आ रही था, लेकिन अब उन्होंने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है।
त्यागपत्र में षाडंगी ने कहा कि राजनीति में आने का मकसद यहां पूरा नहीं हो पा रहा है। अपने इस्तीफे की जानकारी षाडंगी ने एक्स पर पोस्ट कर दी।
बता दें कि कुषाल षाडंगी ने बीते माह 17 मई को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भेजे गए पत्र में अपने साथ संगठन के स्तर पर भेदभाव की बात कही थी। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिले में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में अपनी अनदेखी होने का भी आरोप लगाया था।
झामुमो के रहे हैं विधायक
बता दें कि कुणाल षाडंगी जमशेदपुर संसदीय सीट से भाजपा के दावेदारों में सम्मिलत थे और वे बहरागोड़ा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक भी रहे हैं।
साल 2019 में उन्होंने भाजपा ज्वॉइन की थी और उसी साल हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा की टिकट पर बहरागोड़ा से हार का सामना करना पड़ा था।