मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने एक बार फिर से बयान देकर राजनीति में नई हलचल मचा दी है। दरअसल, अब से कुछ देर पहले कमलनाथ का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में कमलनाथ साफ तौर पर यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि भारत महान नहीं है, भारत बदनाम है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि इसी वजह से कई देशों ने भारत के लोगों को आने पर पाबंदी लगा दी है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1398230279433592835?s=19

इन सब के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के बयान पर पलटवार किया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए। क्या आप कमलनाथ के बयान से सहमत हो? सत्ता जाने के बाद लगता है कमलनाथ ने मानसिक संतुलन खो दिया है। कमलनाथ ने इसी धरती पर जन्म लिया और कह रहे हैं कि भारत बदनाम है। पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी क्या वे ऐसी कांग्रेस चाहते थे?

कमलनाथ के बयान पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। विश्वास सारंग ने कहा कि जो लोग एक परिवार की चाटुकारिता करते हुए राजनीति करना चाहते हैं, वे इस तरह के बयान देंगे। कमलनाथ जी भारत महान है। आपने  और आपकी पार्टी ने भारत की स्थिति को कमजोर करने की कोशिश ज़रूर की। आप पाकिस्तान और चीन का एजेंडा लेकर राजनीति करना चाहते हैं। इससे पहले भी कमलनाथ ने कोरोना वायरस के भारत वैरिएंट कहकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया था।