अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल ने सीधी भर्ती के आधार पर विभिन्न गैर-संकाय पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 06 अक्तूबर से आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर 2023 तक है।

AIIMS Recruitment रिक्तियों का विवरण

एम्स भोपाल भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 233 गैर संकाय पदों को भरना है। पदों का विवरण इस प्रकार है-

  • स्टोर कीपर कम-क्लर्क - 85 पद
  • कार्यालय/भंडार परिचारक (मल्टीटास्किंग) - 40 पद
  • लोअर डिवीजन क्लर्क - 32 पद
  • स्टेनोग्राफर - 34 पद
  • ड्राइवर (साधारण ग्रेड) 16 पद
  • जूनियर वार्डन (हाउस कीपर) - 10 पद
  • विच्छेदन हॉल परिचारक - 08 पद
  • अपर डिवीजन क्लर्क यूडीसी - 02 पद 
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर डीईओ ग्रेड ए - 02 पद  
  • जूनियर स्केल स्टेनो (हिन्दी) - 01 पद
  • सुरक्षा-कम-अग्नि जमादार - 01 पद
  • समाज सेवक - 02 पद

AIIMS Bhopal Recruitment आवेदन  शुल्क

एम्स भोपाल में गैर संकाय पदों पर भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों को 600 रुपये के परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।

AIIMS Bhopal Recruitment आयुसीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (पद के अनुसार)
  • अधिकतम आयु: 27-45 वर्ष (पद के अनुसार)

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल गैर संकाय विभिन्न पद भर्ती 2023 के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।