गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित क्लासिक रेसिडेंसी सोसायटी में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तीसरी मंजिल के एक फ्लैट में आग लग गई। घरेलू सामान में तेजी से फैलने वाली आग ने पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सोसायटी में लगे फायर सुरक्षा उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण तुरंत नियंत्रित नहीं की जा सकी।
दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग लगने के कारण पूरे इलाके में भारी धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में डर और अफरातफरी का माहौल बन गया।