पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे का वीडियो वायरल, युवकों की पिटाई पर मचा बवाल

नरसिंहपुर जिले में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। वीडियो में नीर यह दावा करते नजर आ रहे हैं कि “आधा भोपाल उनसे डरता है।” इतना ही नहीं, इसमें नगर के दो युवकों की सामूहिक पिटाई के दृश्य भी सामने आए हैं, जिससे स्थानीय पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

होटल विवाद से उपजा मामला
जानकारी के अनुसार, पिटाई का शिकार बने युवक नगर में गौ सेवा, भारतीय जनता युवा मोर्चा और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। बताया जाता है कि इनका नीर प्रजापति के चचेरे भाई अमित प्रजापति उर्फ़ अम्मू के साथ होटल में किसी मुद्दे को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद को निपटाने के बहाने दोनों युवकों को नीर और उनके परिजनों ने अपने घर बुलाया।

घर में की गई मारपीट, वीडियो भी बनाया
घर पहुंचने के बाद युवकों को न केवल बुरी तरह पीटा गया बल्कि उनके अपमानजनक वीडियो भी बनाए गए। यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, मामला तूल पकड़ गया। कोतवाली पुलिस ने वीडियो को आधार बनाकर नीर प्रजापति सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here