मुंबई: एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) पिछले दो दिनों से दिल्ली में हैं. वे इस दौरा बीजेपी नेताओं के साथ ही पीएम मोदी से मुलाकात की. शरद पवार के मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म हो गई कि वे या तो राष्ट्रपित चुनाव या महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ जाने को लेकर मुलाकात की है. लेकिन मीडिया में उड़ रही इस सभी खबरों पर एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक (Nawab Malik) ने सफाई देते हुए कहा कि “राजनीति विचारों के आधार पर होती है, संघ का राष्ट्रवाद और राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रवाद में जमीन आसमान आ अंतर है. नदी के दो छोर कभी नहीं मिल सकते, ये सच्चाई है. बीजेपी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का एक साथ आना असंभव है.
वहीं पीएम मोदी और एनसीपी चीफ शरद पवार की मुलाकात पर नवाब मलिक ने कहा कि दोनों नेताओं की के बीच बातचीत कोऑपरेटिव बैंक के मुद्दे को लेकर हुई है. आगे कहा कि राजनीति विचारों के आधार पर होती है, संघ का राष्ट्रवाद और राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रवाद में ज़मीन आसमान आ अंतर है. नदी के दो छोर कभी नहीं मिल सकते, ये सच्चाई है.
मलिक ने कहा, बीते शुक्रवार को एनसीपी चीफ शरद पवार ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की थी. इस दौरान पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवने भी वहां मौजूद थे. सरकार ने उन्हें सीमा पर स्थिति से अवगत कराया, ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए पूर्व रक्षा मंत्रियों के रूप में उनके अनुभव के बारे में महत्वपूर्ण चर्चा हुई.