- 21 जुलाई 2019 को सरकारी बंगला खाली करने और पंजाब सरकार कौ सौंप दिए जाने की जानकारी सांझा की थी नवजोत सिंह सिद्धू ने
- केंद्र सरकार के चाैतरफा विरोध और राजनैतिक टिप्पणियों के बीच अब एक साल 2 महीने के बाद किया ट्वीट, की किसान हितों की बात
केंद्र सरकार की तरफ से लाए कृषि विधेयकों के चौतरफा विरोध के बीच पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू ने शायराना अंदाज में करारी चोट की है। सालभर से ज्यादा समय के बाद एक बार फिर सक्रिय हुए सिद्धू ने ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'किसानी पंजाब की रूह। शरीर के घाव भर जाते हैं, पर हमारी आत्मा पर वार-हमारे अस्तित्व पर हमला बर्दाश्त नहीं। जंग की तूती बोलती है...इंकलाब जिंदाबाद, पंजाब-पंजाबियत और हर पंजाबी किसानों के साथ है।....'।
बताते चलें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने आखिरी बार 21 जुलाई 2019 को पंजाब के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद ट्विटर पर टिप्पणी की थी। इसके बाद वह एक तरह से भूमिगत से हो गए थे। न सीधे तौर पर कहीं कोई बयान सामने आया तो न ही सोशल मीडिया पर कोई टीका-टिप्पणी ही कर रहे थे। अब जबकि केंद्र सरकार की तरफ से लाए कृषि विधेयकों का जहां पूरे पंजाब की राजनीति विरोध कर रही है, वहीं शुक्रवार को लगभग 1 साल 2 महीने के बाद सिद्धू ने भी ट्वीट किया है।