खंडवाला धक्का कॉॅलोनी में पंजाब पुलिस के एक हेड कांस्टेबल गुरनाम सिंह ने लॉरेंस रोड चौकी के एएसआई को एक घर में महिला के साथ रंगे हाथों अर्धनग्न हालत में पकड़ लिया। वह उसे पकड़ कर पुलिस चौकी ले आया, लेकिन वहां मौजूद एसआई और लॉरेंस रोड चौकी के एएसआई ने हेड कांस्टेबल को हथकड़ी लगाकर मारपीट की। हेड कांस्टेबल इस घटना से इतना दुखी हुआ कि उसने सल्फास की गोलियां खा ली। उसे खंडवाला के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन जहां उसकी रविवार दोपहर मौत हो गई। इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद भी पुलिस इस मामले को दबाने में लगी रही और देर रात तक कोई भी मामला तक दर्ज नहीं किया गया। इससे गुस्साए धक्का कॉॅलोनी के लोग चौकी खंडवाला के बाहर इकट्ठे हो गए और पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लॉरेंस रोड चौकी के एएसआई और खंडवाला चौकी एसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।