आम आदमी पार्टी ने रविवार रात को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों की 10वीं सूची जारी की है। पटियाला शहर से आप ने अजीतपाल सिंह कोहली को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसी सीट से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी चुनाव मैदान में हैं। पटियाला कैप्टन अमरिंदर सिंह का गढ़ है। फगवाड़ा से जोगिंदर सिंह मान को आप ने टिकट दी है। वहीं लुधियाना पश्चिम से गुरप्रीत सिंह गोगी को आप ने उम्मीदवार बनाया है। आप अब तक 112 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं। 

https://twitter.com/ANI/status/1482730644421885957?t=WaJP271kIlLHly5jYJONuQ&s=19