कांग्रेस पार्टी अपने भविष्य का रोड मैप करने तैयार करने के लिए नव संकल्प चिंतन शिविर में जुटी है. पार्टी के चिंतन शिविर के जरिए अलग-अलग मुद्दों पर कांग्रेस का नजरिया तय किया जाएगा, तो साथ ही संगठन को और ज्यादा मजबूत करने की कवायद होगी.
अगले तीन दिन राजस्थान के उदयपुर से कांग्रेस के भविष्य की राह तैयार होगी. देश भर से पार्टी के 422 प्रमुख नेता पार्टी की मजबूती के लिए मंथन करेंगे. इन नेताओं में एआईसीसी के सभी पदाधिकारी, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवा दल के राष्ट्रीय पदाधिकारी, सभी राज्यों के पीसीसी चीफ, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता और यूपीए सरकार में मंत्री रहे चेहरे भी शामिल हैं.