राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने 23 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। लिस्ट में देखिए, किसे कहां से टिकट दिया गया है?

इससे पहले पांच सूचियां जारी कर चुकी है कांग्रेस
इससे पहले कांग्रेस की ओर से पांच सूचियां जारी की जा चुकी हैं। इनमें पार्टी की ओर से 156 सीटों पर उम्मीदवारों के चुनावी मैदान में उतारा जा चुकी है। पहली लिस्ट में पार्टी ने 33, दूसरी में 44 और तीसरी में 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। जबकि, 31 अक्तूबर को चौथी और पांचवीं सूची जारी की गई थी। इनमें चौथी सूची में 56 और पांचवीं में पांच नामों का एलान किया गया था।