राजस्थान के चित्तौडगढ़ में हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की हत्या के बाद से ही दहशत फैली हुई है। गुर्जर समाज में इसको लेकर आक्रोश है तो अन्य गैंग में खौफ। पुलिस को 15 हत्यारों की तलाश है। बदमाशों के पकड़ने पुलिस की टीमें ऑपरेशन चला रही हैं। जिसकी कमान खुद आईजी अपने हाथों में लिए हुए हैं।
कोटा और चित्तौडगढ़ के एसपी बदमाशों की तलाश में जिलों को सर्च अभियान चला रहे हैं। देर रात तक तीन बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। हत्या के लिए काम में लिए गए हथियारों के बारे में भी पुलिस के पास कोई सूचना नहीं है। इस हत्याकांड के बाद से ही गुर्जर समाज में आक्रोश है।
देवा डॉन के नाम से सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने वाले देवा गुर्जर के खिलाफ कोटा और चित्तौडगढ़ के कई थानों में कई केस दर्ज हैं। कुछ समय से देवा गुर्जर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव था। सोशल मीडिया पर वह देवा डॉन के नाम से फेमस था। हजारों की संख्या में उसके फॉलोअर्स भी थे। सोशल मीडिया पर वह टशन में फोटो डालता था। इन फोटोज को उसके फॉलोअर वायरल करते थे। इस जघन्य हत्याकांड के बाद अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही हैं।