अजमेर के जयपुर रोड स्थित आरटीओ ऑफिस के सामने होटल की पार्किंग में खड़ी तीन गाड़ियों में भीषण आग लग गई। गाड़ियों में आग लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि गाड़ियां जलकर खाक हो गई। 

जयपुर रोड पर स्थित होटल पैराडिजो के पास पार्किंग में तीन कार खड़ी हुई थी। इस दौरान खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर होटल के कर्मचारी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग के साथ सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे बाद अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, आग भीषण होने के कारण तीनों गाड़ियां जलकर खाक हो गई। 

गनीमत रही कि गाड़ियों के पास कोई मौजूद नहीं था। जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं आग लगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस आग लगने की घटना पर जांच में जुटी है।