राज्यपाल कलराज मिश्र का रविवार को ट्विटर अकाउंट हैकर्स के निशाने पर रहा। हैकर्स ने राज्यपाल के निजी ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया. इसके साथ ही उन्होंने उनके ट्विटर अकाउंट पर उर्दू में एक ट्वीट भी कर दिया, जिसमें उन्होंने गुड मॉर्निंग लिख दिया.राज्यपाल के ट्विटर अकाउंट से जब उर्दू में इस तरह ट्वीट हुआ तो वह खुद भी सकते में पड़ गए और उन्होंने इसकी सूचना ट्विटर के इंडिया हेड को दी, जिसमें उन्होंने टि्वटर अकाउंट को हैक करने की बात कही. उसके बाद में टि्वटर भी उस अकाउंट को रिकवर करने में जुट गया. करीब 2 घंटे बाद में टि्वटर अकाउंट वापस रिकवर हुआ. अब राजभवन ने इसकी सूचना साइबर सेल और पुलिस को भी दे दी है. फिलहाल साइबर सेल मामले की जांच कर रही है.