नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और बुधवार के दिन भर की तेजी के बाद गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली।

एमसीएक्स पर शाम 5 बजे ट्रेडिंग शुरू होते ही सोने की कीमत 2.10 फीसदी गिरकर 3,064 रुपए कम हो गई। वहीं चांदी में 5.25 फीसदी यानी 12,333 रुपए की भारी गिरावट दर्ज हुई।

सोना और चांदी के लेवल

  • अप्रैल 2026 डिलिवरी वाला सोना 1,39,800 रुपए/10 ग्राम पर ओपन हुआ और जल्दी ही 1,41,033 रुपए/10 ग्राम पर ट्रेड करने लगा।
  • मई 2026 डिलिवरी वाली चांदी 2,21,714 रुपए/किलो पर ओपन हुई और 2,22,501 रुपए/किलो पर ट्रेड करने लगी।

खबर अपडेट होने तक सोने में लगभग 3,600 रुपए और चांदी में 15,000 रुपए से ज्यादा की गिरावट आ चुकी थी।

प्रमुख शहरों में सोना-चांदी के ताजा रेट

शहरसोना/10 ग्राम (24K)सोना/10 ग्राम (22K)सोना/10 ग्राम (18K)चांदी/किलो
नई दिल्ली₹141,070₹129,314₹105,803₹220,510
मुंबई₹141,310₹129,534₹105,983₹220,890
पटना₹141,270₹129,498₹105,953₹220,770
जयपुर₹141,330₹129,553₹105,998₹220,860
कानपुर₹141,380₹129,598₹106,035₹220,940
लखनऊ₹141,380₹129,598₹106,035₹220,940
भोपाल₹141,500₹129,708₹106,125₹221,120
इंदौर₹141,500₹129,708₹106,125₹221,120
चंडीगढ़₹141,310₹129,534₹105,983₹220,890
रायपुर₹141,330₹129,553₹105,998₹220,400


गिरावट की वजह क्या है?

कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव अभी भी जारी है। ईरान ने किसी भी सीजफायर की पुष्टि नहीं की है, जिससे क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं
साथ ही, केंद्रीय बैंकों द्वारा महंगाई को काबू में रखने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीद ने सोना और चांदी की कीमतों पर दबाव डाला।

आगे और गिर सकती है कीमतें

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि सोने-चांदी की कीमतें अभी और गिर सकती हैं। उन्होंने बताया कि:

  • सोने का सपोर्ट 4,000 डॉलर पर है। यदि यह टूटता है, तो सोना 3,450–3,500 डॉलर (भारतीय रुपये में 1.15–1.16 लाख/10 ग्राम) तक जा सकता है।
  • चांदी फिलहाल 70 डॉलर के पास सपोर्ट ले रही है, लेकिन गिरकर 50–53 डॉलर (भारतीय रुपये में 1.76 लाख/किलो) तक जा सकती है।

इसके पीछे मुख्य कारण हैं: मजबूत डॉलर इंडेक्स, बढ़ती महंगाई दर (2.4% से ऊपर) और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना

निवेश के लिए बेहतर विकल्प – सोना या चांदी?

अजय केडिया के अनुसार, मौजूदा हालात में सोने में निवेश करना चांदी की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है।

  • गोल्ड-सिल्वर रेशियो फरवरी 2026 में 43.50 था, अब यह लगभग 62 के करीब है और 75 तक जाने की संभावना है।
  • इसका मतलब है कि सोना चांदी की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेगा।
  • चांदी अपने ऊपरी स्तरों से 50% से अधिक गिर चुकी है, जबकि सोना लगभग 26% ही गिरा है

सोने को सेंट्रल बैंकों की भारी खरीदारी और सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) होने का भी पूरा समर्थन मिल रहा है।