राजस्थान के जोधपुर में ईद के दिन हुई हिंसा का मानामला अभी थम भी नहीं पाया था कि अब प्रदेश के नागौर से बवाल की खबर आ गई. नागौर में ईद मनाने को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया. कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक ही समुदाय के दो गुट आपस में ही भिड़ गए. दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ है.