जोधपुर के जालोरी गेट में देर रात हुआ विवाद थमा नहीं है। आज सुबह एक बार फिर पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया है। वहीं, दूसरी ओर से हुई पत्थरबाजी में एक और पुलिसकर्मी घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार शनिचर थान इलाके में उपद्रवियों ने 20 से ज्यादा गाड़ियों के कांच तोड़ दिए और कई एटीएम में भी तोड़फोड़ की गई है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, स्थिति बिगड़ती देख जयपुर से एडीजी क्राइम समेत अन्य अधिकारी जोधपुर के लिए रवाना हुए है।

दरअसल, जालोरी गेट चौराहे पर सोमवार देर रात करीब 11.30 बजे कुछ लोग झंडे लगा रहे थे। इस दौरान वीडियो बनाते एक शख्स को कुछ युवकों ने पीट दिया। कुछ लोग बीच-बचाव करने आए तो उन्हें भी पीटा। इसके बाद दूसरे गुट ने सामने वाले गुट पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया था।