समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ थाना सैफई में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने की पुष्टि जिला निर्वाचन अधिकारी इटावा श्रुति सिंह ने की है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को सैफई अभिनव विद्यालय में बने बूथ पर वोट डालने गए थे। इस दौरान वहां पर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे। सपा अध्यक्ष के वोट डालकर आने के बाद वहां मीडिया ने उनसे सवाल पूछना शुरू कर दिए। इसी दौरान उन्होंने कुछ सवालों के मीडिया को जवाब दिए।
इस मामले में एसडीएम सैफई ज्योत्सना बंधु ने एक पत्र जारी करके इसे आचार संहिता उल्लंघन का मामला बताया था। उनके इस पत्र के बाद था थाना सैफई में देर रात मामला दर्ज कर लिया गया है।