उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने राजे सुल्तानपुर के मुख्य बाजार में प्रदर्शन कर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक जाम बना रहा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।
मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव ने प्रदर्शनकारियों और मृतकों के परिजनों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने परिवारवालों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया और मुख्य मार्ग को खाली करवाया।