बागपत: दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल में शुक्रवार दोपहर को हंगामा देखने को मिला, जब एक महिला अपने भतीजे के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई। महिला के पति को इस संबंध का पता लग गया और वह मौके पर पहुंचा। दोनों को रंगे हाथ पकड़ते ही पति ने उन्हें जमकर पीटा।

होटल में पकड़े जाने का पूरा मामला

शहर की रहने वाली महिला का अपने पति के भतीजे से कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को दोनों दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक होटल में गए और एक कमरा लिया। थोड़ी ही देर में महिला का पति भी वहां पहुंच गया और कमरे में दोनों को देखकर गुस्से में आगबबूला हो गया।

होटल स्टाफ और आसपास के लोग भी हंगामा देखने के लिए एकत्र हो गए। पति ने पत्नी और भतीजे की पिटाई की, जिससे वहां कुछ देर तक हाई वोल्टेज नजारा देखने को मिला।

हाईवे पर हंगामा और वीडियो बनाने वाली महिला

घटना के दौरान एक महिला ने वीडियो बनाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी पति ने उसका मोबाइल छीनकर हाईवे पर फेंक दिया।

पुलिस कार्रवाई

पिटाई के बाद महिला को उसका पति स्कूटी पर बैठाकर कोतवाली ले गया, जबकि प्रेमी भतीजा मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।