सहारनपुर स्थानीय निकाय प्राधिकारी यानी एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी वंदना वर्मा की भारी मतो से जीत हुई है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी सपा के आरिफ जौला को 3001 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। वंदना वर्मा को 3843 जबकि आरिफ जौला को 842 वोट मिले।

सहारनपुर मंडल एमएलसी सीट के लिए 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। मंडल के तीन जिलों सहारनपुर, शामली तथा मुजफ्फरनगर में एमएलसी सीट के लिए 5113 मतदाताओं को मतदान करना था। लेकिन 9 अप्रैल को हुए चुनाव में 4932 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मंगलवार को सहारनपुर में मतगणना के बाद भजपा प्रत्याशी वंदना वर्मा को विजयी घोषित कर दिया गया। जिनमें वैध मत 4720 रहे तथा 212 मतों को निरस्त घोषित किया गया। वंदना वर्मा (भाजपा) काे 3843, सपा के आरिफ जोला को 842 तथा प्रमोद आर्य (निर्दलीय) को 18, मोहम्मद जाहिद (निर्दलीय) को 06 तथा सुशील कुमार (निर्दलीय) 11 मत प्राप्त

जिला पंचायत सदस्य से एमएलसी तक का सफर

इस बार भाजपा ने सहारनपुर मंडल एमएलसी सीट के लिए मुजफ्फरगनर के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी वंदना वर्मा को मैदान में उतारा था। वंदना वर्मा जिला पंचायत सदस्य हैं, तथा जिला सहकारी बैंक सभापति रह चुकी हैं। जिला सहकारी बैंक सभापति चुनाव वंदना वर्मा ने सपा के समर्थन से जीता था। वंदना वर्मा 2007 से 2012 तक तक मायावती सरकार में कैबीनेट सचिव रहे शशांक शेखर की भाभी हैं। बसपा सरकार के दौरान शशांक शेखर का प्रदेश में जलवा रहा था।