लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने खेलों में विशेष योगदान देने वाले खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रदर्शन ने उत्तर प्रदेश का नाम देश और विदेश में रोशन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को सही मंच उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।