राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर गो संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं। बैठक में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।
इसके अलावा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी बैठक में शामिल हैं। माना जा रहा है कि बैठक में गो संरक्षण से जुड़ी योजनाओं और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा होगी।
मथुरा घटना के बाद बैठक की अहमियत
यह बैठक इसलिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि यह मथुरा में गो-सरंक्षक फरसा वाले बाबा की मौत के बाद हो रही है। बाबा की मृत्यु के बाद मथुरा में तनाव बढ़ गया है और लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में सरकार की यह बैठक गो संरक्षण नीतियों और स्थिति पर स्पष्ट दिशा देने की कोशिश मानी जा रही है।