पूर्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमिताभ ठाकुर को लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सर्वोच्च न्यायालय के बाहर आत्मदाह करने वाली रेप पीडिता को आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर पूर्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमिताभ ठाकुर के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इसी मामले में बहरहाल पूर्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी के बाद हजरतगंज कोतवाली में अमिताभ ठाकुर को रखा गया है. बता दें कि इसके पहले हाल ही में उत्तर प्रदेश की पुलिस ने अमिताभ ठाकुर को हाउस अरेस्ट किया था. दरअसल में उस दौरान पूर्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमिताभ ठाकुर विधानसभा चुनाव जनसंपर्क के लिए गोरखपुर जा रहे थे. इसी दौरान उत्तर प्रदेश की पुलिस ने उन्हें गोरखपुर जाने से पहले हाउस अरेस्ट किया था. इसकी उक्त जानकारी पूर्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर खुद दी थी.
दरअसल में पूर्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमिताभ ठाकुर की उत्तर प्रदेश की राजनीति में उतरने की खबर जोड़ों पर है. इस खबर की पुष्टि उन्होंने खुद की है. सेवानिवृत्त पूर्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमिताभ ठाकुर उत्तर प्रदेश की राजनीति में ग्रैंड एंट्री की तैयारी में जुटे हैं. बहरहाल उनके एक के बाद दिए कई बयानों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है. बहरहाल अमिताभ ठाकुर के द्वारा उनकी गिफ्तारी को बदले की राजनीति की नजर देखा जा रहा है. अमिताभ ठाकुर ने हाल ही में अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी शुरू करेंगे इसकी जानकारी सार्वजनिक तौर पर दी थी.
बता दें कि अमिताभ ठाकुर इस साल की शुरूआत में भारतीय पुलिस सेवा से अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त हो गए थे. हाल ही में उनके द्वारा दिए एक बयान से उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मची हुई है. अमिताभ ठाकुर ने बयान देते हुए कहा था कि गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. अमिताभ ठाकुर के मुताबिक उनके इस बयान के बाद ही उनके खिलाफत में सरकार पुलिसिया कार्रवाई कर रही है.