लखनऊ: यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की लखनऊ जिला जेल में देर शाम एक सफाईकर्मी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर प्रजापति ने लोहे की पटरी से हमला कर दिया, जिससे सफाईकर्मी को मामूली चोटें आईं। डीजी जेल पीसी मीना ने बताया कि गायत्रि प्रजापति को सिर पर लगी चोट गंभीर नहीं है और उन्हें जेल से बाहर अस्पताल ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। आवश्यक उपचार के बाद वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।
गायत्री प्रजापति लंबे समय से खनन घोटाले के मामले में जेल में बंद हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि जेल प्रशासन को पूर्व मंत्री को समुचित इलाज उपलब्ध कराना चाहिए।