ग्रेटर नोएडा | साइट 4 इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित डी-79 पेंट फैक्ट्री में मंगलवार को अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में मौजूद केमिकल और पेंट सामग्री की वजह से आग तेजी से फैल गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया गया। प्रशासन ने बताया कि फिलहाल आग को पूरी तरह नियंत्रित करने का प्रयास जारी है।

इस घटना के कारण आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।