ग्रेटर नोएडा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम स्थल पर स्टूडेंट्स और आम लोग भी उपस्थित हैं, जो पीएम और सीएम के संबोधन को सुन रहे हैं।

इस कार्यक्रम का आयोजन यमुना सिटी के सेक्टर 28 में किया गया है, जहां सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखी जाएगी। इस मौके पर उद्योग जगत और सरकारी अधिकारी भी मौजूद हैं।

उत्तर भारत में यह पहली सेमीकंडक्टर यूनिट होने के कारण कार्यक्रम को क्षेत्रीय और राष्ट्रीय महत्व का बताया जा रहा है।