लखनऊ। लगातार घने कोहरे के कारण अमौसी एयरपोर्ट पर बुधवार को उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित कुल आठ उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 20 अन्य फ्लाइटों को देरी का सामना करना पड़ा। इससे यात्रियों को भारी असुविधा उठानी पड़ी।
रद्द की गई उड़ानों में दिल्ली से लखनऊ आने वाली 6ई-6614, बंगलूरू से लखनऊ आने वाली 6ई-903, मुंबई से लखनऊ आने वाली 6ई-5088 और कोलकाता से लखनऊ आने वाली 856 शामिल हैं। इसके अलावा लखनऊ से दिल्ली जाने वाली 6ई-6615, लखनऊ से मुंबई जाने वाली 6ई-5201 और लखनऊ से कोलकाता जाने वाली 6ई-6469 भी रद्द रही।
देरी से आने वाली उड़ानों में हैदराबाद-लखनऊ 6ई-6167 पांच घंटे और लखनऊ-हैदराबाद 6ई-6166 चार घंटे लेट रही। अन्य प्रमुख उड़ानों में अबुधाबी-लखनऊ 6ई-1416 ढाई घंटे, शारजाह-लखनऊ 6ई-1424 एक घंटा, हैदराबाद-लखनऊ 6ई-453 डेढ़ घंटे, चेन्नई-लखनऊ 6ई-515 50 मिनट, बंगलूरू-लखनऊ 6ई-2973 55 मिनट और अहमदाबाद-लखनऊ 6ई-935 एक घंटा देरी हुई।
लखनऊ से अन्य मार्गों पर भी उड़ानों को देर का सामना करना पड़ा। लखनऊ-दिल्ली 6ई-758 दो घंटे, लखनऊ-गोवा 6ई-399 35 मिनट, लखनऊ-मुंबई 6ई-6222 एक घंटा, लखनऊ-दिल्ली 6ई-2292 40 मिनट, लखनऊ-अहमदाबाद 6ई-6968 और लखनऊ-चेन्नई 6ई-518 एक-एक घंटा, लखनऊ-जयपुर 6ई-7027 55 मिनट, लखनऊ-बंगलूरू 6ई-6354 50 मिनट, लखनऊ-दम्माम 6ई-97 डेढ़ घंटे, लखनऊ-दिल्ली एक्ससी-6489 सवा घंटे और लखनऊ-मस्कट ओवी-706 पौने दो घंटे लेट रही।
अमौसी एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और फ्लाइट स्थिति की जानकारी के लिए एयरलाइन के अपडेट चेक करने की सलाह दी है।