उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 84 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। नियुक्ति विभाग के सचिव एम. देवराज द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए गए।

जारी सूची के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आलोक कुमार वर्मा को सुल्तानपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि प्रियंका सिंह को लखनऊ स्थित नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान में कमांडेंट की जिम्मेदारी दी गई है।

अतुल कुमार प्रथम को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), नागरिक उद्यान निदेशालय के साथ-साथ लखनऊ विकास प्राधिकरण में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्रद्धा शांडिल्यायन को उत्तर प्रदेश विशेषज्ञ चिकित्सक एवं चिकित्सा शिक्षक भर्ती बोर्ड, लखनऊ में परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है।

इसके अलावा प्रदीप वर्मा को लखनऊ में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नियुक्त किया गया है, वहीं सौरभ दुबे को बहराइच का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। चकबंदी विभाग बहराइच में उपसंचालक के पद पर भी नई तैनाती की गई है।

शुभी काकन को उप आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है। दीपेंद्र को लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज का प्रधानाचार्य और सचिव प्रबंध समिति उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज समिति बनाया गया है।

डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय को खेल निदेशालय में उपनिदेशक (प्रशासन), सविता को स्टेट एजेंसी कंप्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सहदेव कुमार मिश्रा को रायबरेली में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), महेश कुमार कैथल को पर्यटन निदेशालय में उपनिदेशक और यादव भूमिका राजबहादुर को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में प्रबंध प्रधान प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार के इस बड़े पैमाने पर हुए तबादले को प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।