शुकताल (मुजफ्फरनगर)। पौराणिक एवं धार्मिक दृष्टि से प्रसिद्ध तीर्थ नगरी शुकतीर्थ (शुकताल) से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। यहां स्थित श्री हनुमान धाम के पीठाधीश्वर तथा श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी केशवानंद सरस्वती जी महाराज ब्रह्मलीन हो गए हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही संत समाज, श्रद्धालुओं और अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई।


अंतिम दर्शन और भू-समाधि आज

सूचना के बाद हनुमान धाम परिसर में श्रद्धालुओं और संतों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां लोग अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

आश्रम एवं अखाड़ा परंपरा के अनुसार, स्वामी जी महाराज की भू-समाधि आज दोपहर 3:30 बजे हनुमान धाम परिसर में वैदिक विधि-विधान और संत परंपराओं के अनुसार संपन्न की जाएगी।

दैनिक देहात परिवार पूज्य स्वामी केशवानंद सरस्वती जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा शोकाकुल श्रद्धालुओं के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।