मुजपफरनगर: साली के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पत्नी ने रोका तो दिया तलाक

मुजपफरनगर। तितावी क्षेत्र एक गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि युवक अपनी साली के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था और पत्नी ने अपनी बहन को बचा लिया था। नाराज पति ने पत्नी व साली की पिटाई भी की।

आरोप है कि शादी के बाद से पीड़िता को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। उसके पति के दबाव के चलते पीड़िता की छोटी बहन की शादी उसके देवर से कर दी थी। पीड़िता का पति अपनी साली पर बुरी नीयत रखता था। जो नौ सितंबर की रात कश्मीर से घर आया। आरोप है कि आरोपी पति ने रात में साली के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर मौके पर पहुंची पीड़िता ने बहन को बचा लिया। इससे नाराज पति ने दोनों की पिटाई की और पत्नी को तीन तलाक दे दिया। यह सूचना मिलने पर पीड़िता का भाई शहजाद बहन की ससुराल पहुंचा तो उसे भी पीटा गया। सीओ फुगाना एसपी उपाध्याय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here