मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को एडीएम गजेन्द्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और नगर पालिका की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने शामली रोड पर स्थित मोती झील का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जनपद में चल रहे विकास कार्यों के तहत मोती झील को भी संवारने की योजना बनाई जा रही है। इस संबंध में एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं की योजनाएं बनाई जा रही हैं।