मुजफ्फरनगर: पश्चिमी उत्तरप्रदेश के लोकप्रिय नेता और पूर्व विधायक, टिकौला शुगर मिल्स के संस्थापक एवं समाजसेवी सोमांश प्रकाश का 19 अगस्त को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। आज उनको श्रद्धा-सुमन अर्पित करने उनके नई मंडी स्थित आवास पर तथा अंतिम संस्कार में जन सैलाब उमड़ पड़ा।
उनके निधन का समाचार सुनते ही शामली और मुजफ्फरनगर तथा आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों लोगों ने उनके आवास पर अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शुकतीर्थ के शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद जी ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दो दशकों तक श्रीशुकदेव आश्रम सेवा समिति के अध्यक्ष रहे सोमांश जी की धार्मिकवृति एवं निःस्वार्थ सेवाओं की स्वामी जी महाराज ने मुखकंठ प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सोमांश जी का निधन समाज की अपूर्णीय क्षति है।
नई मंडी स्थित निवास स्थान से शमशान घाट तक की अंतिम यात्रा में समाज के हर वर्ग के हजारों लोग शामिल हुए। स्वामी ओमानंद जी महाराज ने गाँधी पॉलिटेक्टनिक के प्रांगण में सोमांश जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
तत्पश्च्यात शमशान घाट में दिवंगत सोमांश प्रकाश के पुत्र निरंजन स्वरूप ने मुखाग्नि दी। इस शोकपूर्ण घड़ी में परिवारजन- सिद्धिसाधन स्वरूप, निधीश प्रकाश, सुधीश प्रकाश, राघव स्वरूप, शशांक स्वरूप, अमित स्वरूप, कन्दर्प स्वरूप, वेदांत स्वरूप, कौस्तुभ स्वरूप सहित परिजन व रिश्तेदार, टिकौला चीनी मिल मैनेजमेंट के वरिष्ठ अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
अंतिम संस्कार में गोविंद वर्मा (संपादक ‘देहात‘), पूर्व मंत्री दीपक कुमार, मुजफ्फरनगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सुभाषचन्द्र शर्मा, पूर्व सांसद कादिर राणा, राकेश शर्मा, शिवम् सैनी, सुबोध शर्मा, सतीश शर्मा, राजबीर टीटू, प्रमोद त्यागी एडवोकेट, राजेश्वर त्यागी एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल, देवव्रत त्यागी, इलम सिंह, ललित मोहन शर्मा, अशोक सरीन, गौरव स्वरूप, आकाश कुमार, सिद्धार्थ शर्मा, विशाल गर्ग, राहुल गोयल, बी.बी. गर्ग, राकेश बिन्दल, भीमसेन कंसल, सतीश गर्ग, चौ. दलसिंह वर्मा, बलविंदर सिंह, उमादत्त शर्मा, संजय मित्तल, सन्दीप मालिक, पत्रकार रवीन्द्र चौधरी, सत्यप्रकाश मित्तल, राजकुमार सिद्धार्थ, शमशाद अहमद, मेहताब, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, शलभ गुप्ता, प्रशान्त कुमार सभासद, शंकर स्वरूप, ठा. अरुण सिंह, शरद गोयल, मास्टर विजय सिंह, कमलकान्त शर्मा, अंकुर दुआ पत्रकार, कृष्णगोपाल मित्तल, महेश गौतम आदि सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।