मेरठ। महानगर पहुंचे प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया का आज भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान परिवहन मंत्री अशोक कटारियां ने सपा और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया।
बता दें कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव खुद ना लड़ने का फैसला लिया है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई हैं। भाजपा सपा पर हमलावर हो गई है। भाजपा के कद्दावर नेता और परिवहन मंत्री अशोक कटारिया की माने तो योगीराज में हुए कामों को देख कर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव डर गए हैं। हार की चिंता से खुद विधानसभा चुनाव से पैर पीछे खींच लिए हैं। उन्होंने कहा कि सपा के गुंडाराज और योगीराज के अंतर को उत्तर प्रदेश की जनता बखूबी पहचानती है। इसीलिए 2022 में भाजपा 300 सीटों के साथ एक बार फिर सरकार बनाएगी। वहीं समाजवादी पार्टी के कुनवा बढ़ने पर भी अशोक कटारिया ने कटाक्ष किया ।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 2017 जितनी सीटें भी इस बार नहीं ला पाएगी। सपा के गुंडा राज लोग त्रस्त थे और उत्तर प्रदेश में योगी राज कायम होने के बाद उन्होंने गुंडा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार को देखा है