यूपी में मीडिया इवेंट बनाने आते हैं राहुल और प्रियंकाः मौर्य

कौशाम्बी। अपने दो दिवसीय प्रवास के आखिरी दिन कौशाम्बी पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने अखिलेश यादव की राजनीति को घटिया बताते हुए कहा कि सपा मुखिया की राजनीति का जवाब प्रदेश का किसान नौजवान, गरीब मजदूर आगामी 2022 के चुनाव में देगा। पार्टी पिछले चुनाव वाली हालत में पहुंच जाएगी। कांग्रेस पार्टी पर हमलावर उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा राहुल, प्रियंका उत्तर प्रदेश में मीडिया इवेंट बनाने आते हैं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिन के प्रवास पर बुधवार को जनपद पहुंचे थे। गुरुवार को उन्होंने जिले भर की विकास कार्य का लोकार्पण किया। सिराथू स्थित 20 करोड़ 38 लाख की लागत से तैयार मां शीतला गेस्ट हॉउस, संत मलूकदास आरओबी, तहसीलवार अस्पतालों में लगाए गए आधा दर्जन ऑक्सीजन प्लांट एवं मंझनपुर स्थित बस डिपो का लोकार्पण शामिल है। इस दौरान केशव ने एक जनसभा को सम्बोधित कर जनपद के चौमुखी विकास की रूप-रेखा आम जनता से साझा की। देर शाम को अपने प्रवास को समाप्त कर सड़क मार्ग प्रयागराज जनपद के लिए रवाना हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here