लखनऊ। देश के पहले गृहमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर योगी सरकार ने विशेष कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरदार पटेल केवल स्वतंत्रता सेनानी नहीं बल्कि अखंड भारत के निर्माता भी थे। उन्होंने बताया कि आज हम जिस एकीकृत भारत को देखते हैं, उसके निर्माण में सरदार पटेल का अहम योगदान रहा है।
सरदार पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को मनाई जाएगी। इस दिन के लिए कई सांस्कृतिक और स्मारक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है, और सरकार कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है।