लखीमपुर के मृत किसानों को याद में जले सपा के चिराग

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की अपील पर बुधवार को हर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों और नौजवानों के स्मरण में ‘ स्मृति दिवस‘ मनाया। अखिलेश ने सैफई में स्वयं किसानों की स्मृति में एक दिया जलाया।
अखिलेश ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों और नौजवानों को बेरहमी से जीप से कुचल कर मार दिया गया। इनकी शहादत की स्मृति में ‘एक दिया जलाकर‘ श्रद्धांजलि अर्पित किया जाना है। सपा मुख्यालय में राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने ‘एक दिया‘ जलाकर शहीद किसानों-नौजवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कानपुर में एक दिया जलाया। इस अवसर पर राज्य भर के अलग-अलग जनपदों में हजारों कार्यकर्ताओं ने ‘एक दिया‘ जलाकर किसानों के प्रति श्रद्धांजलि दी।
अखिलेश यादव ने कहा लखीमपुर खीरी कांड लोकतंत्र पर एक काला धब्बा है, जिसकी कसक वर्षों तक बनी रहेगी। भाजपा सरकार की अमानवीयता के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। किसानों में असंतोष है। भाजपा सरकार के राज में किसानों और नौजवानों का दमन किया जा रहा है। जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here