चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा करीब दो बजे के आसपास हुआ।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। इसके तुरंत बाद बाइक में आग लग गई और वह कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मृतकों की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

पहचान की कोशिश जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक भरतकूप थाना क्षेत्र के पतौड़ा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।