विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने चुनाव समिति की घोषणा की है। समिति में ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य जातियों के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछ़ड़े वर्ग के नेताओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, सांसद राजबीर सिंह, प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी और प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई को समिति में शामिल कर उनका कद बढ़ाया गया है।
समिति में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, सह महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य, सांसद रेखा वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरुण सिंह को समिति में सदस्य नियुक्त किया है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद विनोद सोनकर, सांसद राजबीर सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई और प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी को सदस्य नियुक्त किया है।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य को पदेन सदस्य नियुक्त किया है। जबकि प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया, सुनील भाई ओझा और वाई.सत्या कुमार को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में समिति में शामिल किया है।